
UP TGT & PGT Exam 2025
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) हर साल TGT (Trained Graduate Teacher) और PGT (Post Graduate Teacher) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित किया जाता है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े इससे आपको ये पता चल जायेगा कि यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा 2025 में आपको कैसे ,और क्या पढ़ना हैं |
दोस्तों इस लेख में हमने यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा 2025 की तारीखें, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और तैयारी के बारे में बताया है और कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए है जिसकी वजह से आप यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा 2025 की परीक्षा में सफल हो सकते हैं |
यूपी TGT और PGT परीक्षा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
सूचना | महत्वपूर्ण तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 2022 |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 09/06/2022 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 10/07/2022 |
टीजीटी परीक्षा तिथि | 14 और 15 मई 2025 |
पीजीटी परीक्षा तिथि | 20 और 21 जून 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 10-15 दिन पहले |
रिजल्ट घोषित होने की तिथि | जुलाई-अगस्त 2025 (संभावित) |
पद | यूपी टीजीटी पीजीटी रिक्तियां 3539 |
वेबसाइट | क्लिक करें |
यूपी TGT और PGT परीक्षा क्या है?
UP TGT PGT EXAM DATE 2025 हर साल उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए UP TGT PGT की परीक्षा आयोजित की जाती है।
- TGT (Trained Graduate Teacher) – कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को पढ़ाने के लिए।
- PGT (Post Graduate Teacher) – कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ाने के लिए।
यूपी TGT और PGT 2025: पात्रता मापदंड
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | आयु सीमा |
---|---|---|
टीजीटी (TGT) | संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) + B.Ed. | 21 वर्ष या उससे अधिक |
पीजीटी (PGT) | संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (Post Graduation) + B.Ed. | 21 वर्ष या उससे अधिक |
- आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
यूपी TGT और PGT परीक्षा 2025: परीक्षा पैटर्न
1. TGT परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न: 125
- कुल अंक: 500
- प्रत्येक प्रश्न: 4 अंक
- नेगेटिव मार्किंग: नहीं
- कुल समय: 2 घंटे
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
संबंधित विषय | 125 | 500 |
2. PGT परीक्षा पैटर्नयूपी TGT और PGT 2025: चयन प्रक्रिया
परीक्षा | लिखित परीक्षा (अंक) | इंटरव्यू (अंक) | अनुभव (अंक) | कुल अंक |
---|---|---|---|---|
TGT | 500 | ❌ नहीं | ❌ नहीं | 500 |
PGT | 425 | 50 | 25 | 500 |
✔ TGT के लिए केवल लिखित परीक्षा होगी, कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
✔ PGT के लिए लिखित परीक्षा + इंटरव्यू + अनुभव को मिलाकर अंतिम मेरिट बनाई जाएगी।
यूपी TGT और PGT 2025: सिलेबस
1. TGT परीक्षा का सिलेबस
विषय | मुख्य टॉपिक्स |
---|---|
हिंदी | व्याकरण, अलंकार, रस, समास, संधि, निबंध, मुहावरे |
अंग्रेजी | व्याकरण, कॉम्प्रिहेंशन, वोकैबुलरी, टेंस, एक्टिव-पैसिव वॉइस |
गणित | अंकगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, बीजगणित, सांख्यिकी |
विज्ञान | भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान |
सामाजिक विज्ञान | इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, अर्थशास्त्र |
सामान्य ज्ञान | करेंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, खेल, राजनीति, पुरस्कार |
शिक्षण विधियाँ | शिक्षण तकनीक, बाल विकास, शिक्षण मनोविज्ञान |
TGT और PGT परीक्षा 2025: महत्वपूर्ण सुझाव
✅ NCERT की किताबों से तैयारी करें, क्योंकि यह परीक्षा का आधार है
अगर आप NCERT की किताबों से तैयारी करते है तो मान लीजिये की आपने 80% आपने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं क्योंकि NCERT की किताबों से ही ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं | इसलिए NCERT की किताबों पर फोकस करना जरुरी है |
✅ पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें ताकि परीक्षा पैटर्न समझ सकें
अगर आप चाहते है कि आपका पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र हलमें आपका सिलेक्शन हो जाये तो आपको पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना होगा | तभी आपका सिलेक्शन हो पायेगा वरना नहीं होगा ये बात याद रखना |
✅ प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर अधिक फोकस करें।
जब आप पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करेंगे तो आपको पता चल जायेगा कि आपको क्या पढ़ना जरुरी है और क्या नहीं | क्योंकि जब तक आपको पता नहीं होगा कि आपको कहा जाना हैं तब तक कैसे आप अपने मंजिल को हासिल कर पायेंगे |
✅ नोट्स बनाकर रोजाना रिवीजन करें।
जो भी आप पढ़े उसका नोट्स जरूर बनाये | अगर आप ऐसा करते है तो आपको रिवीजन करने में अच्छा रहेगा और आप अपने सेलेबस से भटकेंगे नहीं और आप यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा 2025 में सफल में हो जायेंगे |
✅ मॉक टेस्ट और ऑनलाइन क्विज़ से अपनी तैयारी जांचें
आपको पता होना चाहिए कि आज का जमाना ऑनलाइन का हैं इसलिए आप चाहे तो अपनी तैयारी ऑनलाइन ही कर सकते हैं | वो भी घर बैठे | सिर्फ थोड़ा सा पैसा खर्च करके आप टीजीटी और पीजीटी का मॉक टेस्ट और ऑनलाइन क्विज़ लगा सकते है | देखो यार बगैर मेहनत और पैसा खर्च किये इस दुनिया में कुछ भी नहीं मिलता है इसलिए थोड़ा पैसा खर्च करना तो पड़ेगा ही अगर आप मॉक टेस्ट और ऑनलाइन क्विज़ लगाना चाहते हैं |
यूपी TGT और PGT परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें?
1. सही अध्ययन सामग्री का चयन करें
- एनसीईआरटी की किताबों से बेसिक मजबूत करें।
- टीजीटी और पीजीटी की विशेष गाइडबुक पढ़ें।
- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें।
2. अध्ययन की रणनीति बनाएं
- प्रतिदिन 6-8 घंटे की पढ़ाई करें।
- समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
- हर विषय के लिए अलग नोट्स तैयार करें।
3. मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करें
- हर सप्ताह मॉक टेस्ट दें।
- अपनी गलतियों को नोट करें और सुधार करें।
- परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले 5 वर्षों के पेपर हल करें।
4. मजबूत विषयों पर ध्यान दें
- पहले अपने मजबूत विषयों को मजबूत बनाएं।
- कमजोर विषयों को सुधारने के लिए अधिक समय दें।
- टीजीटी के लिए सामान्य ज्ञान और पीजीटी के लिए एडवांस विषय पर ध्यान दें।
5. करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज अपडेट रखें
- प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ें।
- साप्ताहिक करेंट अफेयर्स के नोट्स बनाएं।
- महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं को याद रखें।
निष्कर्ष
यूपी TGT और PGT परीक्षा 2025 में सफलता पाने के लिए अच्छी रणनीति, सही अध्ययन सामग्री और निरंतर अभ्यास जरूरी है। इस लेख में परीक्षा की तिथियां, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स दिए गए हैं।
अगर आप नियमित अध्ययन करेंगे और मॉक टेस्ट देंगे, तो निश्चित रूप से अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास कर सकते हैं। 🎯💯
शुभकामनाएं! 🍀🚀
इन्हें भी पढ़े :-
- Heinrich Klaasen Biography in Hindi | करियर, क्रिकेट रिकॉर्ड और पारिवारिक जीवन
- Ravidas Jayanti Kyon Manae Jaati Hai? आइये विस्तार से जानते हैं |
- एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews Age): पत्नी, बच्चे, शिक्षा ,कैरियर, और अन्य खबरें जानिये
- Sohail Khan Age: जीवन परिचय, करियर, शिक्षा, परिवार, शौक ,नेटवर्थ और अन्य ताजा खबरें
- Shah Rukh Khan Net Worth: शौक, पत्नी, बच्चे, शिक्षा और करियर की पूरी जानकारी